सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के थाना क्षेत्र मिश्रौलिया अंतर्गत चेतिया चौकी के निहलवां गांव में अज्ञात बदमाशों द्वारा एक घर को निशाना बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के थाना क्षेत्र मिश्रौलिया अंतर्गत चेतिया चौकी के निहलवां गांव में अज्ञात बदमाशों द्वारा एक घर को निशाना बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
पीड़िता के अनुसार, बाइक सवार दो बदमाशों ने घर में घुसकर परिवार के सदस्यों को बंधक बना लिया और बंदूक की नोक पर लूटपाट कर मौके से फरार हो गए। आपको बताते चले की घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी इटवा पवीन प्रकाश, थाना प्रभारी मिश्रौलिया मनोज कुमार श्रीवास्तव और चेतिया चौकी प्रभारी अतिरिक्त प्रभार सुधीर कुमार त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए।
पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से न घबराने की अपील करते हुए बताया कि क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ा दी गई है। थाना प्रभारी मनोज कुमार श्रीवास्तव ने आश्वस्त किया कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
सोनौली में खलिहान की भूमि पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 40 डिसमिल जमीन कराई कब्जामुक्तhttps://t.co/bXvanrjiBo
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 29, 2026












