43वीं वाहिनी SSB ने नेपाल ले जाई जा रही 35 बोरी यूरिया खाद की जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी खुनवा को बड़ी सफलता मिली है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी खुनवा को बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने विशेष नाका ड्यूटी के दौरान पिलर संख्या 554/1 के पास से 35 बोरी अवैध यूरिया खाद और 2 साइकिलों के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को सूचना के आधार पर तैनात SSB टीम को सीमा के पास संदिग्ध हलचल दिखाई दी। कुछ लोग साइकिल व सिर पर यूरिया खाद लादकर अवैध रूप से नेपाल ले जाने का प्रयास कर रहे थे। जवानों को आते देख अंधेरे और नेपाली सीमा करीब होने का फायदा उठाकर कुछ तस्कर भागने में सफल रहे, जबकि मौके से दो लोगों को धर दबोचा गया।

पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान मुबारक 59 वर्ष पुत्र रहमुल्लाह और अरबाज 16 वर्ष पुत्र मुश्ताक, निवासी ग्राम करहिया थाना शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है। एसएसबी जवानों ने जब्त खाद, साइकिलों और पकड़े गए अभियुक्तों को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए कस्टम विभाग खुनवा के सुपुर्द कर दिया है। एसएसबी अधिकारियों का कहना है कि सीमा पर तस्करी रोकने के लिए लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.