बलिया
बलिया जनपद के जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह बुधवार को विश्वविद्यालय परिसर के दीक्षांत मंडप में गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह बुधवार को विश्वविद्यालय परिसर के दीक्षांत मंडप में गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। आपको बताते चले की समारोह की अध्यक्षता करते हुए उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि शिक्षा का मूल उद्देश्य व्यक्तित्व का समग्र विकास और समाज के प्रति संवेदनशीलता जगाना है। उन्होंने युवाओं से केवल रोजगार मांगने वाला नहीं, बल्कि रोजगार सृजन करने वाला उद्यमी बनने का आह्वान किया।
समारोह में मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. अशोक कुमार सिंह ने कृषि व ग्रामीण विकास में नई तकनीक के उपयोग पर बल दिया। वहीं, विशिष्ट अतिथि डॉ. पंकज एल. जानी ने कुलाधिपति के संदेश का वाचन करते हुए युवाओं को अपनी संस्कृति से जुड़े रहने की प्रेरणा दी। कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ल ने विश्वविद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत की।
दीक्षांत समारोह में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले 44 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए गए, जिनमें 35 छात्राएं और 9 छात्र शामिल हैं। एमएससी रसायन विज्ञान की छात्रा नंदिनी वर्मा को पूरे विश्वविद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर ‘कुलाधिपति स्वर्ण पदक’ से नवाजा गया।
इस पावन अवसर पर विश्वविद्यालय की स्मारिका सृजन पत्रिका अन्वीक्षण और 4 पुस्तकों का लोकार्पण किया गया। साथ ही प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को शैक्षणिक किट तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को शिक्षण किट का वितरण हुआ। कार्यक्रम में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सोनौली में खलिहान की भूमि पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 40 डिसमिल जमीन कराई कब्जामुक्तhttps://t.co/bXvanrjiBo
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 29, 2026













