बलिया
बलिया जनपद के सरयू नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर और भीषण कटान को देखते हुए बांसडीह तहसील प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के सरयू नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर और भीषण कटान को देखते हुए बांसडीह तहसील प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। नदी के कटान से अब तक 103 किसानों की 10.883 हेक्टेयर कृषि भूमि जलमग्न हो चुकी है। प्रशासन ने बाढ़ व कटान से निपटने के लिए राहत शिविर, बाढ़ चौकियां और नावों समेत सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
उपजिलाधिकारी पुष्कर मिश्रा ने बताया कि जनहानि रोकने और राहत पहुंचाने के लिए पर्वतपुर, सुल्तानपुर व चांदपुर कोलकला में बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं। इसके अलावा 14 राहत शिविर चिन्हित किए गए हैं और 96 नावें 4 मोटर बोट तैनात की गई हैं। प्रभावितों के लिए भोजन, दवा, त्रिपाल और पशुओं के चारे का प्रबंध किया गया है। आपात स्थिति के लिए हेल्पलाइन नंबर 05494-240029 जारी किया गया है।
तहसीलदार नितिन कुमार सिंह के अनुसार, प्रभावित 103 किसानों को 47 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से मुआवजा दिया जा रहा है, जिसमें से 11 किसानों के खातों में राशि भेजी जा चुकी है। नदी आबादी से महज 50 मीटर दूरी पर बह रही है, जिससे 70 मकानों पर खतरा मंडरा रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर 250 पशुओं का टीकाकरण भी कराया गया है। राजस्व टीमें स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
सोनौली में खलिहान की भूमि पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 40 डिसमिल जमीन कराई कब्जामुक्तhttps://t.co/bXvanrjiBo
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 29, 2026













