हापुड़ :कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट मोड पर प्रशासन, जिलाधिकारी कविता मीना के निर्देश पर बड़ौदा सियानी और देहपा मंदिर मार्ग दुरुस्त

हापुड

हापुड जनपद के आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


हापुड जनपद के आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी कविता मीना स्वयं लगातार कांवड़ मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की पड़ताल कर रही हैं। डीएम के सख्त रुख और तत्परता के चलते ग्राम बड़ौदा सियानी एवं देहपा मंदिर जाने वाले कांवड़ मार्गों पर सफाई और मरम्मत का कार्य समय से पूरा करा दिया गया है।

कमियों का तुरंत हुआ समाधान

जिलाधिकारी के निर्देश पर संबंधित विभागीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कांवड़ मार्गों की बारीकी से जांच की।

निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को तत्काल दूर कराते हुए सड़कों के क्षतिग्रस्त हिस्सों की पैच-मरम्मत कराई गई। साथ ही पूरे मार्ग पर विशेष सफाई अभियान चलाकर श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सख्त निर्देश

व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए जिलाधिकारी कविता मीना ने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।

जिलाधिकारी के निर्देश

सभी विभाग आपस में बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करें। कांवड़ मार्गों पर साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग और अन्य मूलभूत सुविधाएं समय रहते हर हाल में पूरी की जाएं। अधिकारी लगातार इन व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग करें।

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, जनपद के अन्य प्रमुख शिव मंदिरों और कांवड़ मार्गों पर भी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यात्रा शुरू होने से पूर्व सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए जाएंगे, ताकि शिवभक्तों की यात्रा सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित रहे।


Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.