बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के खुर्जा देहात थाना क्षेत्र से शिक्षा विभाग को शर्मसार कर देने वाला एक लापरवाही का मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के खुर्जा देहात थाना क्षेत्र से शिक्षा विभाग को शर्मसार कर देने वाला एक लापरवाही का मामला सामने आया है। गांव दिनोल स्थित सरकारी जूनियर हाईस्कूल में शिक्षकों की घोर अनदेखी के चलते पहली कक्षा का 4 वर्षीय छात्र डेढ़ घंटे तक बंद कमरे में कैद रहा। घटना के बाद से परिजनों और ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव दिनोल निवासी सोनू का 4 वर्षीय बेटा सोहम कक्षा 1 का छात्र है। गुरुवार को रोज की तरह स्कूल की छुट्टी होने के बाद शिक्षकों और स्टाफ ने कमरों व मुख्य गेट पर ताला लगाया और घर चले गए। हालांकि, किसी ने भी कमरों की पड़ताल करने की जहमत नहीं उठाई, जिससे मासूम सोहम कमरे के अंदर ही बंद रह गया।
रोता-चिल्लाता रहा मासूम, परिजनों ने ताला तोड़कर निकाला
भीषण गर्मी में लगभग डेढ़ घंटे तक मासूम सोहम बंद कमरे में अकेले बिलखता और मदद के लिए चिल्लाता रहा। जब काफी देर तक बच्चा घर नहीं पहुंचा तो चिंतित परिजन उसे ढूंढते हुए स्कूल परिसर पहुंचे।
कमरे के अंदर से बच्चे के रोने की आवाज सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। इसके बाद आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से कमरे का ताला तोड़ा गया और मासूम को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
अधिकारियों का रुख और पुलिस की कार्रवाई
बेसिक शिक्षा अधिकारी बुलंदशहर
मामले में हेडमास्टर की स्तर पर भारी चूक और लापरवाही उजागर हुई है। दोषी के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए पत्र तैयार किया जा रहा है।
घटना संज्ञान में आते ही मौके पर पुलिस टीम भेजी गई है। यदि परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत या प्रार्थना पत्र प्राप्त होता है, तो सुसंगत धाराओं में विधिक कार्रवाई की जाएगी।
अभिभावकों में भारी गुस्सा
घटना के बाद स्कूल परिसर में ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। परिजनों का कहना है कि अगर समय रहते बच्चे का पता न चलता तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। इस घटना ने सरकारी स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा और शिक्षकों की जवाबदेही पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
More strict actions against paper leaks to come in tomorrow’s Cabinet! pic.twitter.com/NRysBukk5U
— Narendra Modi (@narendramodi) July 23, 2026













