बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर जेपी विद्या मंदिर सिटी कैंपस, अनूपशहर में आयोजित अंतर-सदन प्रतियोगिताओं का सफल समापन हुआ। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर जेपी विद्या मंदिर सिटी कैंपस, अनूपशहर में आयोजित अंतर-सदन प्रतियोगिताओं का सफल समापन हुआ। इस दौरान वर्ष भर आयोजित विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता सदनों को भव्य समारोह में सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिताओं के समग्र परिणामों में यमुना सदन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। वहीं सतलज सदन द्वितीय और कावेरी सदन तृतीय स्थान पर रहा। प्रतियोगिताओं के तहत नृत्य, गायन, खेलकूद, मेहंदी, चित्रकला, वाद-विवाद, साइकिल रेस और योग जैसी अनेकों रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया था।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या ने कहा कि अंतर-सदन प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास करती हैं। उन्होंने सभी विजेताओं और मार्गदर्शक शिक्षकों के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम का सफल संचालन गतिविधि समन्वयक श्रीमती नीलम सिंह ने किया। अंत में विद्यालय प्रशासन ने सभी सहभागी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बैदौली घाट पर गुरुवार दोपहर एक हृदयविदारक हादसा हो गया। बुजुर्ग महिला के अंतिम संस्कार के बाद बानगंगा नदी में स्नान करने उतरे तीन युवक गहरे पानी में चले जाने से डूब गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल pic.twitter.com/NwWpvKMZme
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 23, 2026













