बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के थाना बीबी नगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतर्जनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के थाना बीबी नगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतर्जनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के 8 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मंदिरों से चोरी किए गए पीतल के घंटे, पीतल के शेर व मोर, डीवीआर, तांबे का तार, नगदी, अवैध असलहा और चोरी में इस्तेमाल गाड़ियां बरामद की हैं। पकड़े गए अभियुक्तों का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है।
ओला टैक्सी की आड़ में रैकी करता था सरगना
पुलिस पूछताछ में गिरोह के अनोखे मोडस ऑपरेंडी का खुलासा हुआ। गिरोह का शातिर सदस्य सलमान एग्रीमेंट पर ओला टैक्सी चलाने का काम करता था। टैक्सी चलाने के बहाने वह दिन में घूम-घूम कर मंदिरों, ट्यूबवेल और बंद मकानों की रैकी करता था। इसके बाद मौका मिलते ही अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।
बरामदगी का विवरण
पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से सामान बरामद किया है:
धार्मिक व धातु सामग्री: मंदिर से चोरी किए गए पीतल के घंटे, पीतल के शेर व मोर, तांबे के तार और 1 डीवीआर,नगदी व वाहन: 10,850 रुपये की नगदी, 1 कार और 1 स्कूटी,अवैध असलहा: 1 तमंचा, जिंदा कारतूस और अवैध चाकू।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान
बीबी नगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सलमान, हाशिम, शाहिल, अनस, फरदीन, अय्यान, फिरोज और इनाम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने सभी अभियुक्तों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया है।
दानपुर के ग्राम दौराऊ में सार्वजनिक शौचालय बदहाल, ग्रामीणों ने बीडीओ से की शिकायत; जांच का आश्वासनhttps://t.co/EO4x2fc8RX
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 20, 2026













