भारत-नेपाल सीमा पर सोनौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तस्करी के 175 रेडीमेड कपड़ों के साथ एक गिरफ्तार

सोनौली

महराजगंज जनपद के भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर अवैध तस्करी के खिलाफ सोनौली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर अवैध तस्करी के खिलाफ सोनौली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सीमा पार नेपाल तस्करी के लिए ले जाए जा रहे भारी मात्रा में रेडीमेड कपड़े बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने मौके से एक आरोपी को भी दबोचा है।

चेकिंग के दौरान नो-मैन्स लैंड के पास मिली सफलता

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसंत सिंह के पर्यवेक्षण में सोनौली थाना प्रभारी महेंद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम सीमा पर मुस्तैद थी। शनिवार शाम करीब 7 बजे मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम शेख फरेन्दा स्थित नो-मैन्स लैंड के पास चेकिंग शुरू की।

इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास से भारी मात्रा में अवैध कपड़े बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह इन कपड़ों को अवैध रूप से तस्करी के जरिए नेपाल ले जा रहा था।

बरामदगी का विवरण

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अलग-अलग रंगों के कुल 175 अदद रेडीमेड कपड़े बरामद किए हैं।गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनुप जायसवाल (उम्र 28 वर्ष) पिता का नाम: जोखन जायसवाल,निवासी: ग्राम महुआवा, थाना सोनौली, जनपद महराजगंज

कस्टम एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

इस बड़ी बरामदगी के बाद सोनौली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु.अ.सं. 173/2026 के तहत धारा 113 कस्टम अधिनियम (Customs Act) में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बरामद किए गए सभी कपड़ों को आगे की विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवा भेज दिया गया है।

सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में मुख्य रूप से उपनिरीक्षक दिलीप कुमार और कांस्टेबल शिवाकांत सिंह शामिल रहे।

 

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.