बुलन्दशहर
बुलन्दशहर जनपद पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। थाना ककोड़ क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी शातिर अभियुक्त को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलन्दशहर जनपद पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। थाना ककोड़ क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी शातिर अभियुक्त को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से अवैध असलहा और कारतूस भी बरामद हुए हैं।
पुलिस के अनुसार दिनांक 15.05.2026 को वादी जितेन्द्र सिंह पुत्र श्री धर्मपाल सिंह निवासी ग्राम धनौरा थाना ककोड़ ने थाना ककोड़ पर तहरीर दी थी। तहरीर में बताया गया था कि बाइक सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसके ऊपर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गई थी। इस संबंध में थाना ककोड़ पर मु0अ0सं0- 171/26 धारा 109(1)/61(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।
थाना ककोड़ पुलिस द्वारा अभियुक्त अमित उर्फ जानू की गिरफ्तारी हेतु निरन्तर प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बुलन्दशहर द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर श्री दिनेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में दिनांक 11.07.2026 को SWAT टीम प्रथम एवं थाना ककोड़ पुलिस द्वारा अभियुक्त अमित उर्फ जानू को धनौरा से लड़की की ओर जाने वाले बम्बे के पास से अवैध असलहा व कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बताया कि थाना ककोड़ पुलिस द्वारा इस अभियोग में दिनांक 30.05.2026 को अभियुक्त भूरे उर्फ करन प्रताप कौशिक व दिनांक 08.06.2026 को अभियुक्त कुलदीप को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है।
अभियुक्त की गिरफ्तारी के संबंध में थाना ककोड़ पर मु0अ0सं0- 250/26 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता:
अमित उर्फ जानू पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी ग्राम धनौरा थाना ककोड़ जनपद बुलन्दशहर।
गिरफ्तार अभियुक्त अमित उर्फ जानू का आपराधिक इतिहास:
1. मु0अ0सं0-140/20 धारा 302/120बी/34 भादवि थाना ककोड़ जनपद बुलन्दशहर।
2. मु0अ0सं0-270/20 धारा 3/25 शस्त्र अधि0 थाना ककोड़ जनपद बुलन्दशहर।
3. मु0अ0सं0-171/26 धारा 109(1)/61(2) बीएनएस थाना ककोड़ जनपद बुलन्दशहर।
4. मु0अ0सं0-250/26 धारा 3/25 शस्त्र अधि0 थाना ककोड़ जनपद बुलन्दशहर।
गिरफ्तार करने वाली टीमें:
SWAT टीम प्रथम: श्री संदीप कुमार, प्रभारी SWAT टीम, है0का0 कपिल नैन, है0का0 प्रदीप कुमार, है0का0 निकुंज यादव, है0का0 मो0 आरिफ, है0का0 अंकुर धामा, है0का0 मोहित कुमार, का0 रोहित कुमार, का0 नरेन्द्र कुमार, का0 सचिन चौहान, का0 श्याम सुंदर, का0 अमित कुमार, है0का0 चालक जेल सिंह।
थाना ककोड़ पुलिस टीम: श्री सरजेश कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना ककोड़, उ0नि0 अमित कुमार, है0का0 चन्द्रवीर सिंह, का0 मोहित कुमार, का0 तेजप्रताप सिंह।
बुलन्दशहर जनपद के ऐतिहासिक कस्बा अनूपशहर में इन दिनों प्रतिबंधित और अवैध मिट्टी खनन का काला धंधा पूरी रफ्तार से फल-फूल रहा है। क्षेत्र में मिट्टी चोरों का बोलबाला इस कदर बढ़ चुका है कि उन्हें न तो कानून का डर है और न ही खाकी का खौफ। pic.twitter.com/YSj9aaWy0c
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 11, 2026












