बुलंदशहर: ‘ऑपरेशन Cy-Vajra’ के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी, 7 राज्यों से जुड़ा शातिर साइबर ठग गिरफ्तार

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक अपराध नरेश कुमार के मार्गदर्शन में जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन Cy-Vajra अभियान के क्रम में थाना स्याना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक अपराध नरेश कुमार के मार्गदर्शन में जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन Cy-Vajra अभियान के क्रम में थाना स्याना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार NCRP एवं समन्वय पोर्टल पर उपलब्ध विवरण का विश्लेषण किया गया। जांच के दौरान अभियुक्त के बैंक खाते के विरुद्ध विभिन्न राज्यों से साइबर धोखाधड़ी से संबंधित कुल 07 शिकायतें प्राप्त होना प्रकाश में आया। विवेचना के दौरान बैंक से प्राप्त अकाउंट ओपनिंग फॉर्म, बैंक स्टेटमेंट तथा अन्य अभिलेखों के परीक्षण से ज्ञात हुआ कि अभियुक्त द्वारा पीड़ितों को विभिन्न माध्यमों से लोन फ्रॉड, फर्जी मोबाइल एप्लीकेशन फ्रॉड, बैंक निवेश फ्रॉड एवं अन्य ऑनलाइन तरीकों से धोखाधड़ी कर साइबर फ्रॉड की जा रही थी।

इस संबंध में थाना स्याना पर मु.अ.सं 281/26 धारा 318(4) बीएनएस एवं 66D आईटी एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही थी।

जांच के दौरान आज दिनांक 11-07-2026 को थाना स्याना पुलिस द्वारा प्रकरण में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-पता:
चिराग पुत्र स्व0 मुनेश, निवासी ग्राम मंगला उरसेन, कचेरा, थाना बीबीनगर, जनपद बुलंदशहर

गिरफ्तार करने वाली थाना स्याना पुलिस टीम राम नारायण सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना स्याना,उ0नि0 बृज गोपाल सोलंकी, उ0नि0 आनन्द कुमार दुबे,का0 वितेश सरोहा, रिक्रू0 कृष्ण कुमार कौशिक साइबर ठग को सलाखों के पीछे पहुंचाने वाली थाना स्याना की पुलिस टीम में मुख्य रूप से शामिल रहे।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.