बुलंदशहर: ‘ऑपरेशन Cy-Vajra’ के तहत खुर्जा नगर पुलिस को बड़ी कामयाबी, म्यूल अकाउंट से ठगी करने वाले 2 शातिर अपराधी गिरफ्तार

बुलन्दशहर

बुलन्दशहर जनपद के साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन Cy-Vajra” के तहत खुर्जा नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए म्यूल अकाउंट के माध्यम से धोखाधड़ी करने वाले 2 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

बुलन्दशहर जनपद के साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन Cy-Vajra” के तहत खुर्जा नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए म्यूल अकाउंट के माध्यम से धोखाधड़ी करने वाले 2 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक नरेश कुमार के निर्देशन में साइबर सेल द्वारा NCRP और समन्वय पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का विश्लेषण किया जा रहा था। इसी दौरान अभियुक्तों के बैंक खाते के विरुद्ध देश के विभिन्न राज्यों से 7 शिकायतें प्राप्त हुईं।

जांच के दौरान अभियुक्तों के AOF, बैंक स्टेटमेंट और अन्य साक्ष्यों से स्पष्ट हुआ कि ये लोग पीड़ितों को लोन दिलाने, फर्जी मोबाइल एप्लीकेशन और फर्जी निवेश के नाम पर ऑनलाइन ठगी करते थे। इसी संबंध में थाना खुर्जा नगर पर मु0अ0सं0 743/26 धारा 318(4) BNS व 66D IT एक्ट पंजीकृत किया गया।

गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक श्री रामफल सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने ग्राम उस्मापुर निवासी दीपांशु सोलंकी पुत्र चन्द्रपाल सोलंकी और वीरेश पुत्र महेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 2 मोबाइल फोन और 2 सिम कार्ड भी बरामद हुए हैं।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि म्यूल अकाउंट के माध्यम से ठगी करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.