महराजगंज
महराजगंज जनपद के सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हनुमानगढ़िया टोला सोहनी में सोमवार सुबह एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हनुमानगढ़िया टोला सोहनी में सोमवार सुबह एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहाँ आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 9 वर्षीय मासूम आयुष चौरसिया (पुत्र सुरेश चौरसिया) की मौके पर ही मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है।
मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे मासूम आयुष अपने माता-पिता के साथ खेत में धान का बीया (नर्सरी) उखाड़ने गया था। इसी दौरान अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली सीधे खेत में आ गिरी। आयुष इसकी चपेट में आ गया, जिससे उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसा इतना अचानक हुआ कि परिजनों को कुछ समझने का मौका तक नहीं मिला।
इकलौते बेटे की असमय मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई है। वहीं, ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए शीघ्र दैवीय आपदा कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। मानसून की शुरुआत में हुई इस घटना ने एक बार फिर किसानों को खुले खेतों में काम करते समय सतर्क रहने की चेतावनी दी है।
भीषण गर्मी का कहर: महराजगंज में बम की तरह फटा बिजली का ट्रांसफार्मर, बाल-बाल बचे ग्रामीण pic.twitter.com/lALhaluB11
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 29, 2026













