स्याना पुलिस ने गुमशुदा 18 वर्षीय युवक को ढूंढकर परिजनों को सौंपा

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के स्याना थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा 18 वर्षीय युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। युवक के मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के स्याना थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा 18 वर्षीय युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। युवक के मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।

20 जून 2026 को परिजनों ने थाना स्याना पहुंचकर अपने 18 वर्षीय बेटे के गुम होने की सूचना दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम ने तत्काल तलाश शुरू की।

पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और सर्विलांस टीम की मदद से युवक के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की। जिसके बाद युवक को सकुशल बरामद कर लिया गया।

कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद युवक को परिजनों को सौंप दिया गया। इस कार्रवाई को उ0नि0 विजयपाल सिंह, उ0नि0 हाशिम अली और का0 नितिन कुमार की टीम ने अंजाम दिया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.