बुलंदशहर
बुलंदशहर मै विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दिनांक 05 जून को पुलिस लाइन परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अंतरिक्ष जैन ने पौधा रोपकर की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर मै विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दिनांक 05 जून को पुलिस लाइन परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अंतरिक्ष जैन ने पौधा रोपकर की।
इस दौरान एसपी ग्रामीण ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने केवल वृक्ष लगाने पर ही नहीं, बल्कि लगाए गए पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल पर भी विशेष जोर दिया।
एसपी ग्रामीण के आह्वान पर कार्यक्रम में मौजूद अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण में भाग लिया। पुलिस विभाग का यह प्रयास पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और हरे-भरे भविष्य की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।
#उत्तर_प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री #योगी_आदित्यनाथ को जन्मदिन की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाइयां 💐💐💐@myogioffice @myogiadityanath pic.twitter.com/pCI9WPVLFy
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 5, 2026















