महराजगंज
परतावल/महराजगंज थाना श्यामदेउरवा पुलिस ने घर से लापता हुई एक नाबालिग किशोरी को 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

परतावल/महराजगंज थाना श्यामदेउरवा पुलिस ने घर से लापता हुई एक नाबालिग किशोरी को 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया।परिजनों के अनुसार किशोरी पढ़ाई-लिखाई की बात से क्षुब्ध होकर 4 जून 2026 को घर से चली गई थी।
परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना श्यामदेउरवा में मुकदमा बीएनएस के तहत दर्ज कर पुलिस ने तत्काल तलाश शुरू की। पुलिस टीम के प्रयास से किशोरी को 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि बरामद किशोरी के संबंध में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली है।
#उत्तर_प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री #योगी_आदित्यनाथ को जन्मदिन की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाइयां 💐💐💐@myogioffice @myogiadityanath pic.twitter.com/pCI9WPVLFy
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 5, 2026















