विश्व पर्यावरण दिवस पर बुलंदशहर में पौधारोपण, विधायक मीनाक्षी सिंह ने मंत्री सुरेंद्र दिलेर के साथ लगाया वृक्ष

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद में विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर जनपद बुलंदशहर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

_

बुलंदशहर जनपद में विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर जनपद बुलंदशहर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खुर्जा स्थित THDC परिसर में विधायक मीनाक्षी सिंह ने जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेंद्र दिलेर एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पौधे लगाए।

इस अवसर पर विधायक मीनाक्षी सिंह ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि “एक वृक्ष माँ के नाम” अभियान से प्रेरणा लेकर प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बढ़ते तापमान, वायु प्रदूषण और घटते वन क्षेत्र की समस्या को देखते हुए पर्यावरण की सुरक्षा आज हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी बन गई है। यदि हम अभी नहीं जागे तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और हरियाली के दर्शन दुर्लभ हो जाएंगे।

विधायक ने कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपने घर, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थानों पर अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं और उनकी देखभाल करें। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल छाया नहीं देते, बल्कि जीवनदायिनी ऑक्सीजन भी प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.