बुलंदशहर में जनगणना 2027 अभियान की शुरुआत: जिलाधिकारी और ADM आवास का हुआ मकान सूचीकरण

बुलंदशहर

बुलंदशहर भारत सरकार के महापंजीयक एवं जनगणना आयुक्त के निर्देशानुसार, जनपद बुलंदशहर में ‘जनगणना 2027’ अभियान के अंतर्गत मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य तेजी से शुरू हो गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर भारत सरकार के महापंजीयक एवं जनगणना आयुक्त के निर्देशानुसार, जनपद बुलंदशहर में ‘जनगणना 2027’ अभियान के अंतर्गत मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य तेजी से शुरू हो गया है। आज दिनांक 23 मई 2026 को प्रगणक रवीन्द्र सिंह द्वारा जिलाधिकारी बुलंदशहर के सरकारी आवास का सफलतापूर्वक मकान सूचीकरण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी महोदय से उनके द्वारा ‘स्व-गणना’ के तहत जनरेट की गई SE ID प्राप्त कर जनगणना पोर्टल पर ऑनलाइन गणना की कार्रवाई पूरी की गई।

इसके साथ ही, एक अन्य प्रगणक आशीष कुमार द्वारा अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) सह जिला जनगणना अधिकारी के सरकारी आवास का भी सूचीकरण किया गया और उनसे भी SE ID प्राप्त कर पोर्टल पर डेटा फीड किया गया। इस अवसर पर जिला जनगणना अधिकारी श्री अभिषेक कुमार सिंह और ईओ नगरपालिका श्री अश्विनी कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी महोदय ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि 22 मई 2026 से 20 जून 2026 तक चलने वाले इस प्रथम चरण में प्रगणक घर-घर पहुंचेंगे। उन्होंने सभी नागरिकों से प्रगणकों का सम्मान करने और राष्ट्रहित के इस महत्वपूर्ण कार्य में सही व सटीक जानकारी देकर अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.