गोरखपुर
गोरखपुर जनपद के सहजनवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेवास ग्राम सभा में शनिवार दोपहर एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से इलाके में सनसनी फैल गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर जनपद के सहजनवा थाना क्षेत्र अंतर्गत पाली ब्लॉक क्षेत्र के नेवास ग्राम सभा में शनिवार दोपहर एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान चांदनी 20 वर्ष पत्नी हरिशंकर निषाद के रूप में हुई है, जिसकी शादी महज एक साल पहले 9 मई 2025 को हुई थी। चांदनी अपने ननिहाल जफरा जोत गांव (थाना उसका क्षेत्र) में ही पली-बढ़ी थी।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना के समय घर पर उसका पति, सास और ननद मौजूद थे। दोपहर करीब 12 बजे चांदनी ने कथित रूप से कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी (CO) योगेंद्र कुमार सिंह, थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्रा और चौकी प्रभारी दुर्गेश कुमार सिंह पुलिस बल व फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दूसरी तरफ, मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही चांदनी को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था और उसके साथ मारपीट की जाती थी। परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पति, सास और ननद को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और पूछताछ के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
बिजली विभाग में की चली तबादला एक्सप्रेस pic.twitter.com/xY7xqaQOJL
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 22, 2026






















