सिद्धार्थनगर: शाहपुर मंडी समिति में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत शाहपुर मंडी समिति परिसर से आज एक बड़ी घटना सामने आई है, जहाँ अज्ञात कारणों से अचानक भीषण आग लग गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत शाहपुर मंडी समिति परिसर से आज एक बड़ी घटना सामने आई है, जहाँ अज्ञात कारणों से अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें इतनी तेज हो गईं कि पूरे परिसर में हड़कंप मच गया और वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।

मंडी परिसर में धुआं और आग की ऊंची लपटें देखकर स्थानीय लोग तुरंत राहत और बचाव कार्य में जुट गए। घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम दमकल की गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंच चुकी है।

फिलहाल, स्थानीय नागरिकों और फायर सर्विस के जवानों द्वारा कड़ी मशक्कत के साथ आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं। आग लगने का स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आ पाया है। नुकसान के विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.