औरैया
औरैया जनपद के अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फफूंद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फफूंद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। नौकरी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने के मामले में फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
थानाध्यक्ष फफूंद के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम के उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह और उनके हमराहियों ने शनिवार, 23 मई को सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई की। पुलिस ने मु0अ0सं0 148/2026 के तहत दर्ज बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) की धारा 69, 115(2), 352 और 351(2) के वांछित आरोपी तेजसिंह (उम्र करीब 32 वर्ष) पुत्र रामशंकर को उसके निवास स्थान ग्राम बम्हौरी का पुर्वा से दबोच लिया। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में न्यायालय भेज दिया है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उपनिरीक्षक: देवेंद्र (थाना फफूंद, औरैया)
कांस्टेबल: 1324 विपिन कुमार (थाना फफूंद, औरैया)
कांस्टेबल: 139 भूपेंद्र कुमार (थाना फफूंद, औरैया)
बिजली विभाग में की चली तबादला एक्सप्रेस pic.twitter.com/xY7xqaQOJL
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 22, 2026























