चोरी की नीयत से घर में घुसे तीन शातिर चोर दबोचे, अवैध कट्टा व चाकू बरामद

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में अपराधियों और चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत त्रिलोकपुर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में अपराधियों और चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत त्रिलोकपुर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने रात में चोरी की नीयत से एक घर में घुसे तीन शातिर अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों के पास से एक अवैध कट्टा, जिंदा कारतूस और दो नाजायज चाकू बरामद हुए हैं।

परिजनों की मुस्तैदी और गश्त पर तैनात पुलिस ने दबोचा

जानकारी के अनुसार, शनिवार/रविवार (16/17 मई 2026) की रात करीब 3:30 बजे थाना त्रिलोकपुर क्षेत्र के ग्राम गुलरिहा निवासी श्याम किशोर तिवारी पुत्र त्रिलोकीनाथ के घर में तीन चोर चोरी की नीयत से दाखिल हुए थे। आहट मिलने पर श्याम किशोर तिवारी और उनके परिजनों ने साहस दिखाते हुए चोरों को पकड़ लिया और शोर मचाया।

इसी दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक कुमार महाजन के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद व क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक हरे कृष्ण उपाध्याय के मार्गदर्शन में बिजौरा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक जयप्रकाश प्रसाद पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में रात्रि गश्त पर थे। शोर सुनकर उपनिरीक्षक जयप्रकाश प्रसाद हमराही कांस्टेबलों के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और तीनों आरोपियों को अपनी कस्टडी में ले लिया।

अवैध असलहे बरामद

पुलिस टीम द्वारा जमा तलाशी लिए जाने पर एक अभियुक्त के पास से एक अदद कट्टा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस तथा अन्य दो अभियुक्तों के पास से एक-एक अवैध चाकू बरामद हुआ।

पकड़े गए अभियुक्तों का विवरण

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में पहला शेहरे रजा पुत्र हबीबुल्ला निवासी ग्राम बिजौरा (थाना त्रिलोकपुर, सिद्धार्थनगर) है। इस अभियुक्त का पुराना आपराधिक इतिहास है, जिसके खिलाफ पहले से ही थाना भवानीगंज और थाना त्रिलोकपुर में चोरी व माल बरामदगी के मुकदमे दर्ज हैं। दूसरा अभियुक्त मो. इरशाद पुत्र मो. इकराम निवासी ग्राम बिजौरा (थाना त्रिलोकपुर) और तीसरा शाकिर अली पुत्र जाकिर अली निवासी ग्राम कादिराबाद (थाना डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर) है।

गृहस्वामी श्याम किशोर तिवारी की तहरीर के आधार पर त्रिलोकपुर थाने में तीनों अभियुक्तों के खिलाफ मु.अ.सं. 74/2026 धारा 331(3) बी.एन.एस. तथा 3/25 व 4/25 शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी कर तीनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय रवाना कर दिया है। इस सराहनीय कार्य को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी बिजौरा उपनिरीक्षक जयप्रकाश प्रसाद और कांस्टेबल अर्जुन यादव शामिल रहे।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.