जगरनाथ मूर्ति चौराहे से दुबहर रिंग बंधा मार्ग पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, 3 दिन की मोहलत

बलिया

बलिया जनपद में जगरनाथ मूर्ति चौराहे से लेकर दुबहर रिंग बंधा मार्ग तक शनिवार को प्रशासन ने बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद में जगरनाथ मूर्ति चौराहे से लेकर दुबहर रिंग बंधा मार्ग तक शनिवार को प्रशासन ने बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस कार्रवाई के तहत सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को ढहाया और हटवाया गया। अभियान के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने दुकानदारों और स्थानीय अतिक्रमणकारियों को सख्त हिदायत भी दी।

सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा ने बताया कि इस व्यस्त मार्ग पर लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण के कारण आम जनता को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था और आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती थी। इसे देखते हुए प्रशासन को यह सख्त कदम उठाना पड़ा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने भी सड़क की पटरी अथवा सरकारी भूमि पर अवैध रूप से पक्का या कच्चा निर्माण कर रखा है, उन्हें तीन दिन के भीतर इसे स्वयं हटाने का अंतिम निर्देश दिया गया है।

दोबारा चलेगा अभियान, होगी सख्त कार्रवाई

सिटी मजिस्ट्रेट ने दो टूक शब्दों में स्पष्ट किया कि निर्धारित समय सीमा (तीन दिन) के बाद भी यदि लोगों ने स्वतः अतिक्रमण नहीं हटाया, तो प्रशासन द्वारा दोबारा बिना किसी पूर्व सूचना के बुल्डोजर अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद होने वाले नुकसान की जिम्मेदारी खुद अतिक्रमणकारियों की होगी और उनसे नुकसान का हर्जाना भी वसूला जा सकता है। इस पूरी कार्रवाई के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर मुस्तैद रही।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.