उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अनुदेशक निभा रहे महत्वपूर्ण भूमिका: दयाशंकर सिंह

बलिया

बलिया जनपद के परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अंशकालिक अनुदेशकों के सम्मान में रविवार को विकास भवन सभागार में ‘अंशकालिक अनुदेशक सम्मान एवं मानदेय वितरण समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बलिया जनपद के परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अंशकालिक अनुदेशकों के सम्मान में रविवार को विकास भवन सभागार में ‘अंशकालिक अनुदेशक सम्मान एवं मानदेय वितरण समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री एवं बलिया नगर विधायक दयाशंकर सिंह रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की शुरुआत लखनऊ के लोक भवन में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य समारोह के सजीव प्रसारण से हुई, जिसे विकास भवन सभागार में उपस्थित सैकड़ों अनुदेशकों और अतिथियों ने लाइव देखा। इसके उपरांत मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया गया।

अतिथियों का स्वागत और अनुदेशकों का सम्मान

स्वागत शृंखला में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया, जबकि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) मनीष कुमार सिंह ने जिलाधिकारी का स्वागत किया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि द्वारा जनपद के 18 शिक्षा क्षेत्रों ब्लॉकों से चयनित लगभग 40 अंशकालिक अनुदेशकों को बढ़े हुए मानदेय के प्रतीकात्मक चेक एवं प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया।

परिवहन मंत्री ने शिक्षक को बताया सर्वोच्च

अपने संबोधन में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि भारत सनातन परंपरा वाला देश है, जहां शिक्षक का स्थान सदैव सर्वोच्च माना गया है। उन्होंने कहा कि अंशकालिक अनुदेशक परिषदीय विद्यालयों के अभिन्न अंग हैं और वे विद्यालयों में बच्चों को कला, खेल, और तकनीकी विषयों की सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक शिक्षा देने का दायित्व बखूबी निभा रहे हैं। सरकार अनुदेशकों के हितों और उनके मान-सम्मान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

समारोह में ये रहे उपस्थित

इस भव्य समारोह में एसडीएम सदर अभिनेद्र सिंह, तहसीलदार सदर अतुल हर्ष, खंड शिक्षा अधिकारी राजीव गंगवार, पवन सिंह, विशाल यादव, हिमांशु सिंह, पंकज मिश्रा, राकेश कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं अनुदेशक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन व संयोजन में जिला समन्वयक अमित कुमार सुमन, ओम प्रकाश सिंह, सत्येंद्र राय, शिव सौरभ गुप्ता, प्रवीण पांडे, विजय कुमार, सूरज राय, सौरभ गुप्ता, वकील अहमद एवं कनक चक्रधर ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का कुशल एवं गरिमामय संचालन डॉ. शशि भूषण मिश्र द्वारा किया गया।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.