महराजगंज
महराजगंज जनपद के माननीय मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा से अंशकालिक अनुदेशक सम्मान एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण कार्यक्रम का एक भव्य आयोजन आज कलेक्ट्रेट सभागार, महराजगंज में किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के माननीय मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा से अंशकालिक अनुदेशक सम्मान एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण कार्यक्रम का एक भव्य आयोजन आज कलेक्ट्रेट सभागार, महराजगंज में किया गया। इस गरिमामयी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष और विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री संजय पांडेय उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा सभी अतिथियों का बुके देकर स्वागत करने के उपरांत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर कस्तूरबा गांधी विद्यालय सदर की बालिकाओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी गई, जिसे सभी ने सराहा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं अनुदेशकों ने लखनऊ से माननीय मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन का सजीव प्रसारण देखा और सुना।
अनुदेशकों को मिला सम्मान
समारोह में महराजगंज के प्रत्येक ब्लॉक से चयनित 10 अनुदेशकों सहित कुल प्रमुख शिक्षकों—सुमन वर्मा, विनीत कुमार, उमेश गुप्ता, बैजनाथ यादव, जितेंद्र कुमार, कृष्ण मुरारी सिंह, किरण देवी, नरेंद्रनाथ त्रिपाठी, रंजीव कुमार यादव, चंद्रकला सिंह, अशोक कुमार एवं बलदेव सहानी को मंच पर प्रतीकात्मक चेक, फोल्डर, स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र देकर ससम्मान नवाजा गया। इसके अतिरिक्त 110 अन्य अनुदेशकों को भी फोल्डर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
वक्ताओं ने सराहा ऐतिहासिक निर्णय
अपने उद्बोधन में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री संजय पांडेय ने कहा कि प्रदेश सरकार अनुदेशकों के हितों के लिए पूरी तरह संकल्पित है। मानदेय में की गई यह वृद्धि उनके परिश्रम का सच्चा सम्मान है। उन्होंने शिक्षकों से आग्रह किया कि वे ऐसा माहौल बनाएं जिससे लोग प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों का नामांकन कराने के लिए प्रेरित हों। साथ ही उन्होंने अपने गांव के प्राथमिक विद्यालय के उत्कृष्ट कार्य की सराहना भी की।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि अनुदेशक बेसिक शिक्षा की मजबूत नींव हैं। मुख्यमंत्री जी द्वारा इनके मानदेय में वृद्धि का निर्णय ऐतिहासिक है, जिससे निश्चित रूप से इनका मनोबल बढ़ेगा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बल मिलेगा। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ने बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा सभी को बधाई दी।
इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी (घुघली) चंद्रभूषण पांडेय, खंड शिक्षा अधिकारी (पनियरा) शिवकुमार, एसआरजी लवकुश वर्मा, सत्यप्रकाश वर्मा, के.एम. पटेल, एआरपी संजय शुक्ला, मोतीलाल, देवेंद्र पटेल, विनोद मिश्रा, सुनील यादव सहित रजत कुमार, प्रमोद कुमार, रजनीश दूबे, रवि कुमार, बिरजू, सुनयना, पारोमिता विश्वास एवं वर्षा सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल एवं गरिमामय संचालन श्री अरविंद जायसवाल ‘सरस’ ने किया।
सिद्धार्थनगर: इटवा में हाई वोल्टेज ड्रामा; हादसे में मृत ठेला चालक की पत्नी न्याय के लिए चढ़ी पानी की टंकी पर, पुलिस के आश्वासन पर उतरी नीचेhttps://t.co/GdtYJgOvQQ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 16, 2026























