बुलंदशहर (ब्रजघाट)
बुलंदशहर के ब्रजघाट स्थित विद्या मंदिर स्कूल में 21 मई 2026 को भारतीय किसान संघ के युवा प्रकोष्ठ की मेरठ प्रान्त स्तरीय बैठक का होगा आयोजन। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की ख़ास रिपोर्ट।

भारतीय किसान संघ के युवा प्रकोष्ठ की मेरठ प्रान्त स्तरीय बैठक 21 मई 2026 को ब्रजघाट स्थित विद्या मंदिर स्कूल में आयोजित की जाएगी। बैठक में मेरठ प्रान्त के सभी जिला युवा प्रमुख हिस्सा लेंगे। किसान समस्याओं को लेकर प्रदेश सरकार तक ज्ञापन के माध्यम से आवाज पहुंचाना और आगामी रणनीति तय करना ही बैठक का मुख्य उद्देश्य है।
प्रान्त युवा प्रमुख संजीव कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य किसान समस्याओं को लेकर प्रदेश सरकार तक ज्ञापन के माध्यम से आवाज पहुंचाना और आगामी रणनीति तय करना है। उन्होंने कहा, “भारतीय किसान संघ का सिद्धांत है कि देश के हर किसान की समस्या, संगठन की समस्या है।”
बुलंदशहर जिला अध्यक्ष महेश लोधी ने बताया कि मेरठ प्रान्त के जिलों में बुलंदशहर जिला संगठनात्मक रूप से सबसे अधिक सक्रिय है। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए संगठन लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में ब्रजघाट में यह प्रांतीय बैठक बुलाई गई है।
बैठक में प्रांतीय पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। मेरठ मंडल के सभी जिलों के कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई है। बैठक में किसान हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर प्रस्ताव पारित किए जाएंगे।
भारतीय किसान संघ देशभर में सक्रिय एक मजबूत संगठन है। संगठन का कहना है कि किसान की हर समस्या के समाधान के लिए वह प्रतिबद्ध है।
Voice Of News 24






















