बागपत
बागपत जनपद के शासन की प्राथमिकता के अनुरूप जनसमस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए शनिवार को तहसील खेकड़ा में ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के शासन की प्राथमिकता के अनुरूप जनसमस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए शनिवार को तहसील खेकड़ा में ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी बागपत, अनिल कुमार सिंह ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के कड़े निर्देश दिए।
राजस्व और पुलिस विभाग की रही प्रधानता
समाधान दिवस के दौरान कुल 05 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 2 शिकायतें राजस्व विभाग, 2 पुलिस विभाग और 1 शिकायत एसडीओ खेकड़ा से संबंधित रही। तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याओं को लिखित रूप में अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया।
लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी
हालांकि, शनिवार को मौके पर किसी भी शिकायत का तत्काल निस्तारण नहीं हो सका, जिसे देखते हुए सीडीओ ने अधीनस्थ अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों को लंबित न रखा जाए। उन्होंने कहा कि निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन सभी मामलों की नियमित निगरानी करेगा ताकि जनता को न्याय मिल सके।
अधिकारियों की रही मौजूदगी
इस दौरान तहसीलदार वर्तिका श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार अतुल रघुवंशी, क्षेत्राधिकारी (CO) रोहन चौरसिया सहित विकास और राजस्व विभाग के अन्य खंड स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने जोर दिया कि संपूर्ण समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना और समस्याओं का एक ही छत के नीचे प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।
बुलंदशहर: नाबालिग बेटी लापता, युवक पर अपहरण और जेवर चोरी का आरोपhttps://t.co/ZCfnHssY4I
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 4, 2026






















