बागपत: कांग्रेस का ‘पिछड़ा अल्पसंख्यक भाईचारा सम्मेलन’ कल. अजय लल्लू और राशिद अल्वी जैसे दिग्गज भरेंगे हुंकार

बागपत

बागपत जनपद में आगामी चुनावों को देखते हुए कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में अपनी जड़ों को मजबूत करना शुरू कर दिया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद में आगामी चुनावों को देखते हुए कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में अपनी जड़ों को मजबूत करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में जनपद बागपत की छपरौली विधानसभा के अशरफाबाद थल गांव में कल, 05 अप्रैल को एक विशाल ‘पिछड़ा अल्पसंख्यक भाईचारा सम्मेलन’ का आयोजन किया जा रहा है।

वरिष्ठ नेताओं का लगेगा जमावड़ा

इस सम्मेलन के माध्यम से कांग्रेस अपनी सांगठनिक शक्ति का प्रदर्शन करने की तैयारी में है। कार्यक्रम में पार्टी के कई राष्ट्रीय और प्रादेशिक स्तर के दिग्गज नेता शामिल होंगे

अजय लल्लू: पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वर्तमान उड़ीसा प्रभारी।

राशिद अल्वी: पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता।

प्रदीप नरवाल: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव।इन दिग्गजों की मौजूदगी में पार्टी पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समुदायों के बीच अपनी पैठ मजबूत करने की रणनीति साझा करेगी।बागपत कांग्रेस के जिला अध्यक्ष लव कश्यप ने बताया कि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं में इस आयोजन को लेकर भारी उत्साह है। छपरौली और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग इस भाईचारा सम्मेलन का हिस्सा बनेंगे।

कांग्रेस को मजबूती देने का संकल्प

जिला अध्यक्ष और उनके कार्यकर्ता लगातार क्षेत्र का दौरा कर लोगों से इस कार्यक्रम में पहुंचने की अपील कर रहे हैं। कांग्रेस का उद्देश्य इस सम्मेलन के जरिए भाईचारे का संदेश देना और स्थानीय स्तर पर पार्टी के कैडर को सक्रिय करना है। राजनीतिक विशेषज्ञों की मानें तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का यह कदम जातिगत और सामुदायिक समीकरणों को साधने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.