इटवा, सिद्धार्थनगर: जिलाधिकारी और एसएसपी ने ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ में सुनीं जनता की समस्याएं

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए आज तहसील इटवा में ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए आज तहसील इटवा में ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने खुद मौजूद रहकर फरियादियों की शिकायतों को सुना।

मौके पर निस्तारण के निर्देश

जनसुनवाई के दौरान राजस्व, पुलिस और अन्य विभागों से संबंधित मामले सामने आए। जिलाधिकारी ने प्राप्त प्रार्थना पत्रों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों पर न हो, बल्कि मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग से जुड़े मामलों में निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई की बात कही।

प्रशासनिक अमला रहा मौजूद

इस दौरान उपजिलाधिकारी इटवा, क्षेत्राधिकारी इटवा सहित तहसील क्षेत्र के सभी थाना प्रभारी और राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया जाएगा।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.