बुलंदशहर: डीपीबीएस कॉलेज में यादें हुईं ताजा, पुरातन छात्र सम्मेलन में जुटे देश-विदेश में नाम रोशन करने वाले पूर्व विद्यार्थी

अनूपशहर

शिक्षा का मंदिर केवल डिग्री नहीं देता, बल्कि जीवन भर की यादें और संस्कार भी देता है। इसका जीवंत उदाहरण आज बुलंदशहर जनपद के डीपीबीएस कॉलेज, अनूपशहर में देखने को मिला पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

शिक्षा का मंदिर केवल डिग्री नहीं देता, बल्कि जीवन भर की यादें और संस्कार भी देता है। इसका जीवंत उदाहरण आज बुलंदशहर जनपद के डीपीबीएस कॉलेज, अनूपशहर में देखने को मिला, जहाँ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जी. के. सिंह के कुशल निर्देशन में पुरातन छात्र सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। वर्षों बाद अपने पुराने कैंपस लौटे पूर्व छात्रों की आँखों में खुशी और पुरानी यादों की चमक साफ दिखाई दी।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन और छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत भावपूर्ण सरस्वती वंदना के साथ हुआ। सालों बाद कॉलेज पहुंचे पूर्व छात्र महाविद्यालय परिसर में हुए आधुनिक बदलावों, नवनिर्माण और बेहतर सुविधाओं को देखकर भावविभोर नजर आए।

प्राचार्य प्रो. जी. के. सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान की वास्तविक पहचान उसके सफल विद्यार्थियों से होती है। उन्होंने जोर देकर कहा

पूर्व छात्र अपने अनुभवों के माध्यम से वर्तमान पीढ़ी को सही दिशा देने का कार्य करते हैं। इस तरह के आयोजन कॉलेज की परंपरा और गरिमा को और मजबूत करते हैं।

खुले सत्र के दौरान पूर्व छात्रों ने अपनी सफलता की कहानियाँ साझा कीं राज मोहन ने अपने छात्र जीवन को याद करते हुए शिक्षकों के मार्गदर्शन को अपनी सफलता का आधार बताया।संजीव गुप्ता ने अपने संस्मरण साझा करते हुए वर्तमान छात्र-छात्राओं को कठिन परिश्रम और अनुशासन का संदेश दिया।कार्यक्रम का सफल संचालन प्रो. सीमांत कुमार दुबे ने किया, जबकि डॉ. लक्ष्मण सिंह ने कॉलेज की प्रगति रिपोर्ट पेश की।

कॉलेज प्रशासन की ओर से सभी पुरातन छात्रों को पटका पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रोफेसर चंद्रावती ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। समापन के बाद आयोजित ‘स्नेह भोज’ में सभी ने एक साथ बैठकर पुराने साथियों के साथ भोजन किया और सुनहरी यादों को फिर से जीया।इस अवसर पर कॉलेज के समस्त शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.