महराजगंज: आजादी के बाद पहली बार जगी विकास की किरण, सेमरहवां घाट पर ₹26.82 करोड़ की लागत से बनेगा पुल

लक्ष्मीपुर

महराजगंज जनपद के लक्ष्मीपुर ब्लॉक अंतर्गत रोहिन नदी के सेमरहवां घाट पर पुल निर्माण की प्रतीक्षा कर रहे हजारों ग्रामीणों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के लक्ष्मीपुर ब्लॉक अंतर्गत रोहिन नदी के सेमरहवां घाट पर पुल निर्माण की प्रतीक्षा कर रहे हजारों ग्रामीणों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। शासन ने इस बहुप्रतीक्षित पुल के निर्माण को अपनी स्वीकृति दे दी है। 26.82 करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत से बनने वाले इस पुल से क्षेत्र की लगभग 15 हजार की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा।

आजादी के बाद से ही सेमरहवां और आसपास के करीब 10 गांवों के लोग रोहिन नदी पर पुल की मांग कर रहे थे। पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान ग्रामीणों ने ‘पुल नहीं तो वोट नहीं’ का नारा बुलंद कर मतदान बहिष्कार की चेतावनी दी थी। इसके बाद नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया था, जिस पर अमल करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और सदन में भी इस मुद्दे को प्रमुखता से रखा।विधायक ऋषि त्रिपाठी ने बताया कि यह क्षेत्र तीन ओर से घने जंगलों और नदियों से घिरा हुआ है।

बरसात के मौसम में रोहिन नदी का जलस्तर बढ़ते ही सेमरहवां सहित कई गांवों का मुख्य मार्ग से संपर्क पूरी तरह कट जाता था।मजबूरी में लोगों को अपनी जान जोखिम में डालकर छोटी नावों के सहारे नदी पार करनी पड़ती थी। पुल न होने से छात्र-छात्राएं स्कूल नहीं जा पाते थे और गंभीर मरीजों को अस्पताल ले जाना एक बड़ी चुनौती बना हुआ था।

ग्रामीणों के अनुसार, पुल बन जाने के बाद वे सीधे मुख्य मार्ग से जुड़ जाएंगे। इससे बाजार, स्कूल और अस्पताल की दूरी जो अभी तक कोसों दूर लगती थी, वह घटकर मात्र 1 से 1.5 किलोमीटर रह जाएगी।

शासन से बजट और निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह उनके जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है, जिससे न केवल आवागमन सुगम होगा बल्कि क्षेत्र के विकास के बंद दरवाजे भी खुलेंगे।

 

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.