पनियरा
महराजगंज जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा नरकटहा के रजही टोला में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा नरकटहा के रजही टोला में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ पटाखों से निकली एक चिंगारी ने राजमिस्त्री जग्गू निषाद की झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनकी बेटी की शादी के लिए जुटाया गया सारा सामान जलकर राख हो गया।
पटाखों से भड़की आग, देखते ही देखते सब खाक
परिजनों के अनुसार, पड़ोस में बच्चे पटाखे फोड़ रहे थे। घर पर किसी बड़े सदस्य की अनुपस्थिति में एक पटाखा झोपड़ी पर जा गिरा, जिससे भीषण आग लग गई। जब तक ग्रामीण एकत्रित होकर आग पर काबू पाते, तब तक झोपड़ी में रखा अलमारी, बेड, बक्सा, कुर्सी-मेज, सिंगारदानी और अन्य कीमती सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो चुका था।
8 मई को होनी है बेटी की शादी
जग्गू निषाद पेशे से राजमिस्त्री हैं और उनका बेटा परदेश में मजदूरी करता है। आर्थिक रूप से कमजोर इस परिवार ने तिनका-तिनका जोड़कर आगामी 8 मई को होने वाली छोटी बेटी की शादी के लिए सामान इकट्ठा किया था। इस अग्निकांड के बाद परिवार के सामने बेटी के हाथ पीले करने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।
प्रशासन से मदद की गुहार
घटना की सूचना मिलने पर हल्का लेखपाल ने मौके का मुआयना किया। लेखपाल ने बताया कि मामले की रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। स्थानीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए ताकि बेटी का विवाह समय पर संपन्न हो सके।
औरैया: मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला पुलिसकर्मियों ने भरी हुंकार, 115 बाइकों के साथ निकाली भव्य जागरूकता रैलीhttps://t.co/9OXquze2cf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 24, 2026























