अनूपशहर
बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर-शिकारपुर मार्ग पर स्थित मुख्य ईदगाह में शनिवार को ईद-उल-फितर की नमाज के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आपसी प्रेम और भाईचारे का अनूठा संदेश दिया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर-शिकारपुर मार्ग पर स्थित मुख्य ईदगाह में शनिवार को ईद-उल-फितर की नमाज के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आपसी प्रेम और भाईचारे का अनूठा संदेश दिया। कांग्रेस नेताओं ने ईदगाह के बाहर विशेष कैंप लगाकर नमाजियों का स्वागत किया और गले मिलकर उन्हें पर्व की हार्दिक बधाई दी।
इस अवसर पर मनरेगा की डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर प्रज्ञा गौड़ और उपाध्यक्ष जिला कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव मुख्य रूप से मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने देश और प्रदेश में शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि ईद का यह पवित्र त्योहार हमें आपसी भेदभाव भुलाकर मानवता की सेवा और भाईचारे के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
नेताओं ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए हिंदू-मुस्लिम एकता को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने संदेश दिया कि सांप्रदायिक सौहार्द को बनाए रखते हुए सभी को एकजुट होकर राष्ट्र सेवा के कार्यों में सक्रिय रूप से जुड़ना चाहिए। कैंप के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गंगा-जमुनी तहजीब को जीवंत करने का प्रयास किया।
ईद की मुबारकबाद देने वालों में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य एवं जिला सचिव राजेश शर्मा, मोहन शरीन, प्रधानाचार्य हेमंत शर्मा, कौशल शर्मा, राजेंद्र शर्मा के साथ-साथ कोऑर्डिनेटर प्रज्ञा गौड़ व ज्ञानेंद्र सिंह राघव सम्मिलित रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
बुलंदशहर: अनिल मावी हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोलीhttps://t.co/dp1UXsW4z7
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 21, 2026






















