अनूपशहर: कड़ी सुरक्षा और ड्रोन की निगरानी में अदा की गई ईद की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर में शनिवार को ईद-उल-फितर का पर्व पूरे हर्षोल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर में शनिवार को ईद-उल-फितर का पर्व पूरे हर्षोल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाया गया। नगर स्थित मलकपुर रोड ईदगाह पर सुबह 8:00 बजे हजारों अकीदतमंदों ने खुदा की बारगाह में सिर झुकाकर नमाज अदा की और देश में सुख-समृद्धि व अमन-चैन की सामूहिक दुआ मांगी।

सफेद लिबास में उमड़ा जनसैलाब

सुबह 7:00 बजे से ही सफेद कुर्ता-पजामा और टोपी पहने हजारों लोग ईदगाह पहुंचने शुरू हो गए थे। शहर इमाम मोहम्मद सिराज मुफ्ती ने विधिवत नमाज अदा कराई। इस दौरान ईदगाह कमेटी के वरिष्ठ बसपा नेता हबीब कुरैशी सहित अन्य सेवादारों ने व्यवस्थाओं की कमान संभाली। नमाज के बाद ईदगाह परिसर खुशियों से गुलजार हो गया और लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दी।

राजनीतिक और सामाजिक संस्थाओं ने बढ़ााया उत्साह

त्योहार के मौके पर विभिन्न कैंपों के माध्यम से भाईचारे का संदेश दिया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रज्ञा गौड़ के नेतृत्व में कैंप लगाकर लोगों का स्वागत किया गया, वहीं नगरपालिका अध्यक्ष बृजेश गोयल ने सभासदों के साथ मिलकर लोगों को बधाई दी। इस अवसर पर अंकित गोयल, मनोज गोल्डी, जावेद अख्तर एडवोकेट, सुहाले गाजी, तस्लीम खान और नदीम खान सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ड्रोन कैमरे और भारी पुलिस बल की रही पैनी नजर

प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखे गए। तहसीलदार संजय कुमार और प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर मुस्तैद रहे। पूरी नमाज प्रक्रिया की निगरानी ड्रोन कैमरों से की गई ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे। अधिकारियों की सजगता और जनता के सहयोग से अनूपशहर में ईद का पर्व शांतिपूर्ण और गरिमापूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.