पनियरा: फार्म हाउस के पेड़ से लटका मिला नौकर का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

महराजगंज

महराजगंज जनपद के थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हेमछापर के भलूआन टोला स्थित एक फार्म हाउस पर शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां काम करने वाले एक नौकर का शव नीम के पेड़ से लटका हुआ पाया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हेमछापर के भलूआन टोला स्थित एक फार्म हाउस पर शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां काम करने वाले एक नौकर का शव नीम के पेड़ से लटका हुआ पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

दूध देने पहुँचे व्यक्ति ने दी सूचना

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 10:00 बजे जब एक व्यक्ति फार्म हाउस पर दूध देने पहुँचा, तो उसने शव को पेड़ से लटका देख शोर मचाया। मृतक की पहचान 50 वर्षीय सुभाष पासवान पुत्र निवासी जिन्दापुर, थाना पीपीगंज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुभाष पिछले आठ महीनों से मेराज जफर हाशमी के फार्म हाउस पर रहकर काम कर रहा था।

मानसिक तनाव की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

फार्म मालिक के अनुसार, सुभाष पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। वह हाल ही में होली की छुट्टियां बिताकर अपने घर से वापस काम पर लौटा था। शनिवार सुबह उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में नीम के पेड़ से लटका मिला।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पनियरा पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को नीचे उतरवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है।

 

Voice Of News 24