औरैया: ईद के जश्न के बीच सड़कों पर उतरे डीएम-एसपी, सुरक्षा का लिया जायजा और दी मुबारकबाद

औरैया

औरैया जनपद में ईद-उल-फितर का पावन पर्व पूरे अकीदत और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद में ईद-उल-फितर का पावन पर्व पूरे अकीदत और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। शांति और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस की टीम लगातार सक्रिय नजर आ रही है। इसी क्रम में शनिवार को जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने खुद मोर्चा संभालते हुए जनपद के विभिन्न क्षेत्रों का सघन भ्रमण किया।

भ्रमण के दौरान जिले के दोनों आला अधिकारियों ने प्रमुख ईदगाहों और मस्जिदों के आसपास की सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। डीएम और एसपी ने नमाज अदा करने आए मुस्लिम भाइयों से मुलाकात कर उन्हें ईद की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों ने लोगों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन त्योहार को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्क रहने और चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए। वहीं, जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने संबंधित अधिकारियों को साफ-सफाई और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया।

प्रशासनिक मुस्तैदी के चलते जनपद में ईद की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा और आला अधिकारियों की मौजूदगी से आमजन में सुरक्षा का भाव देखा गया। अधिकारियों ने जनता से अपील की कि वे आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ इस महान पर्व की खुशियां बांटें।

 

Voice Of News 24