औरैया
औरैया जनपद में ईद-उल-फितर का पावन पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद में ईद-उल-फितर का पावन पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। पर्व की पूर्व संध्या पर मीडिया से मुखातिब होते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का विस्तृत खाका पेश किया। इस दौरान जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी और अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा
पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने बताया कि ईद के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। सभी प्रमुख ईदगाहों और मस्जिदों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था की संपूर्ण तैयारी पहले ही पूरी कर ली गई है ताकि नमाजियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और त्योहार आपसी सौहार्द के साथ मनाया जा सके।
सीसीटीवी और आधुनिक तकनीक का सहारा
सुरक्षा को और अधिक पुख्ता बनाने के लिए पुलिस द्वारा तकनीक का व्यापक इस्तेमाल किया जा रहा है। एसपी ने जानकारी दी कि संवेदनशील इलाकों और भीड़भाड़ वाले नमाज स्थलों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जा रही है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अप्रिय घटना को रोकने के लिए कंट्रोल रूम से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।
अधिकारियों की अपील
जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने आमजन से शांति और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन और पुलिस की टीमें लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही हैं। शासन के निर्देशों का पालन करते हुए नमाज निर्धारित परिसरों के भीतर ही संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं। पूरे जनपद को विभिन्न सेक्टरों में बांटकर मजिस्ट्रेटों और पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है।
बुलंदशहर: अनिल मावी हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोलीhttps://t.co/dp1UXsW4z7
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 21, 2026























