सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। सदर विधायक श्यामधनी राही के सतत प्रयासों के फलस्वरूप कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के ककरही टंडिया गायघाट से पटखौली संपर्क मार्ग पर लघु सेतु (पुल) निर्माण कार्य को शासन से मंजूरी मिल गई है।
लोक निर्माण विभाग द्वारा इस परियोजना के लिए 1 करोड़ 60 लाख 35 हजार रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। विधायक श्यामधनी राही ने इस सफलता को क्षेत्र के समग्र विकास के लिए मील का पत्थर बताया है। उन्होंने कहा कि इस लघु सेतु के बन जाने से क्षेत्र के हजारों नागरिकों को आवागमन में सुगमता मिलेगी, जिससे स्थानीय व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को नई गति प्राप्त होगी।
लंबे समय से क्षेत्र की जनता इस पुल की मांग कर रही थी, जिसका समाधान अब धरातल पर उतरने जा रहा है। इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए सदर विधायक और क्षेत्र की जनता ने माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया है। विधायक ने अपने संदेश में दोहराया कि “विकास मेरी प्राथमिकता है और जनता ही मेरी प्रेरणास्रोत है।” इस घोषणा के बाद से क्षेत्र के ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है।
बुलंदशहर: एसएसपी ने 15 नई अत्याधुनिक पीआरवी गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर किया रवानाhttps://t.co/s2CEEnEABl
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 19, 2026


















