महराजगंज:नगर पंचायत परतावल में तीन मनोनीत सभासद नियुक्त, क्षेत्र में खुशी की लहर

परतावल/महराजगंज

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल में शासन द्वारा तीन लोगों को मनोनीत सभासद के रूप में नियुक्त किए जाने के बाद क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल में शासन द्वारा तीन लोगों को मनोनीत सभासद के रूप में नियुक्त किए जाने के बाद क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। मनोनीत सभासदों में वार्ड संख्या 15 के नागेश कसौधन, वार्ड संख्या 15 के तेज प्रताप मोदनवाल तथा वार्ड संख्या 15 महंत अवैद्यनाथ नगर के पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी नेता काशीनाथ सिंह शामिल हैं।

काशी नाथ सिंह
काशी नाथ सिंह

मनोनीत सभासदों की घोषणा के बाद समर्थकों और क्षेत्रीय लोगों ने उन्हें बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके मनोनयन से नगर पंचायत के विकास कार्यों को और गति मिलेगी। स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए सकारात्मक कदम बताते हुए खुशी जाहिर की।

तेज प्रताप मोदनवाल
तेज प्रताप मोदनवाल

पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं मनोनीत सभासद काशीनाथ सिंह ने कहा कि पार्टी और सरकार ने जो विश्वास उन पर जताया है, उसके लिए वह आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत परतावल के समग्र विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए वह पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।

नागेश कसौधन
नागेश कसौधन

मनोनीत सभासद तेज प्रताप मोदनवाल ने कहा कि यह उनके लिए गर्व और जिम्मेदारी का क्षण है। उन्होंने कहा कि वह नगर पंचायत के विकास, स्वच्छता और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का कार्य करेंगे तथा क्षेत्र के लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

मनोनीत सभासद नागेश कसौधन ने कहा कि शासन और संगठन द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाए और जनता की समस्याओं का समाधान कराया जाए।

 


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.