बुलंदशहर: डिबाई में भीषण सड़क हादसा, दो युवक गंभीर रूप से घायल, अलीगढ़ रेफर

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के डिबाई ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत सबलपुर गांव के पास मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के डिबाई ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत सबलपुर गांव के पास मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, डिबाई दुरई की ओर जा रहे लोकेश राजपूत (30 वर्ष) और राकेश राजपूत उर्फ किन्स राजपूत की मोटरसाइकिल रास्ते में एक चलती गाड़ी से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए।

स्थानीय लोगों की तत्परता से दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र CHC डिबाई में भर्ती कराया गया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. प्रभात गौड़ ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.