होली के मद्देनजर अनूपशहर में पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा का दिया भरोसा

बुलन्दशहर

बुलन्दशहर जनपद के आगामी होली पर्व के दृष्टिगत जनपद में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. तेजवीर सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ अनूपशहर कस्बे में पैदल मार्च किया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलन्दशहर जनपद के आगामी होली पर्व के दृष्टिगत जनपद में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. तेजवीर सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ अनूपशहर कस्बे में पैदल मार्च किया।

 

इस दौरान अधिकारियों ने आम जनमानस से संवाद कर सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण होली मनाने की अपील की। एएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की अफवाह या उन्माद फैलाने वाले असामाजिक तत्वों की सूचना तत्काल 112 या संबंधित थाने को दें। उन्होंने पुलिस बल को हिदायत दी कि त्योहार के उल्लास में खलल डालने वाली किसी भी अवांछनीय गतिविधि से सख्ती से निपटा जाए।

पैदल मार्च के दौरान क्षेत्राधिकारी विकास प्रताप सिंह चौहान और थाना प्रभारी धर्मेंद्र शर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

 

 

Voice Of News 24