बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के सामाजिक संस्था ‘राष्ट्र चेतना मिशन’ ने इस वर्ष भी अभावग्रस्त बस्तियों में रहने वाले मासूम बच्चों के साथ होली का पर्व हर्षोल्लास से मनाया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के सामाजिक संस्था ‘राष्ट्र चेतना मिशन’ ने इस वर्ष भी अभावग्रस्त बस्तियों में रहने वाले मासूम बच्चों के साथ होली का पर्व हर्षोल्लास से मनाया। सोमवार को संस्था के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अनूपशहर बस स्टैंड स्थित झुग्गी बस्ती पहुंचे, जहां उन्होंने जरूरतमंद परिवारों के बीच गुलाल, पिचकारी, मिठाई, गुजिया और उपहारों के पैकेट वितरित किए।

संस्था के अध्यक्ष हेमंत सिंह ने बताया कि मिशन पिछले 10 वर्षों से लगातार मजदूर और कमजोर वर्ग के साथ दीपावली और होली जैसे त्योहार साझा कर रहा है। कार्यक्रम के दौरान दर्जनों बच्चे संस्था के कार्यकर्ताओं के साथ होली के गीतों पर जमकर थिरके। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान देख कार्यकर्ताओं में भी भारी उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष कपिल राणा, महासचिव मयूर अग्रवाल सहित डॉ. सौहार्द्र दुबे, नमन कौशिक और अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
सिद्धार्थनगर: चंद्र ग्रहण के चलते समय से पूर्व हुआ होलिका दहन, भक्ति और उत्साह का संगमhttps://t.co/eBhbQYn1pP
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 3, 2026




















