केंद्रीय बजट 2026-27: ‘मेक इन इंडिया’ और PLI से युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर – डॉ. दयालु

बलिया

बलिया उत्तर प्रदेश के आयुष एवं औषधि प्रशासन राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने बुधवार को निरीक्षण भवन में केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर प्रेसवार्ता की। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया उत्तर प्रदेश के आयुष एवं औषधि प्रशासन राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने बुधवार को निरीक्षण भवन में केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर प्रेसवार्ता की। उन्होंने बजट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत-2047’ का दूरदर्शी विजन डॉक्यूमेंट बताया।

डॉ. दयालु ने कहा कि बजट में आधारभूत संरचना के लिए 12.2 लाख करोड़ रुपये का ऐतिहासिक निवेश किया गया है। उत्तर प्रदेश को विशेष लाभ देते हुए दिल्ली-वाराणसी और वाराणसी-सिलीगुड़ी के बीच दो नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की मंजूरी दी गई है। इसके अतिरिक्त, वाराणसी में गंगा जलमार्ग पर शिप-रिपेयर केंद्र की स्थापना से स्थानीय स्तर पर बड़े पैमाने पर रोजगार सृजित होंगे।

बजट की मुख्य विशेषताएं

रक्षा क्षेत्र: रक्षा बजट में 15% की वृद्धि कर इसे 7.85 लाख करोड़ रुपये किया गया है।

रोजगार व उद्योग: ‘मेक इन इंडिया’ और PLI योजनाओं को मजबूती देने के साथ 10 हजार करोड़ का MSME ग्रोथ फंड बनाया गया है।

कनेक्टिविटी: डांकुनी-सूरत फ्रेट कॉरिडोर और अगले 5 वर्षों में 20 नए वाटरवेज़ का निर्णय।

स्वास्थ्य व शिक्षा: आयुष क्षेत्र में 3 नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान और हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल की व्यवस्था।

मंत्री ने जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश को केंद्रीय सहायता के रूप में लगभग 4.18 लाख करोड़ रुपये मिलेंगे, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.