मऊ
मऊ जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। भीटी हनुमान मंदिर के पास एक मकान में पेंटिंग का काम करते समय अचानक पाइट (पाड़) टूट गई, जिससे 45 वर्षीय मजदूर अनियंत्रित होकर जमीन पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल मजदूर की पहचान बड़ी कमहरिया निवासी बबलू प्रसाद के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बबलू पाइट बांधकर ऊंचाई पर पुताई कर रहा था, तभी अचानक लकड़ी का ढांचा चरमरा कर टूट गया। इस हादसे में मजदूर का बायां हाथ फ्रैक्चर हो गया है और शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की टीम उसका उपचार कर रही है। फिलहाल मजदूर की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 27 जनवरी का दिन क्यों है खासhttps://t.co/mkC60ITMPN
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 27, 2026



















