लखनऊ: नगर निगम सदन में भावुक हुए बीजेपी पार्षद, उपेक्षा का आरोप लगा रोते हुए बाहर निकले

लखनऊ

लखनऊ जनपद के राजधानी के नगर निगम सदन की कार्यवाही के दौरान आज उस वक्त हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब बीजेपी पार्षद अमित चौधरी अपनी ही बोर्ड के सामने फूट-फूटकर रोने लगे। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखनऊ जनपद के राजधानी के नगर निगम सदन की कार्यवाही के दौरान आज उस वक्त हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब बीजेपी पार्षद अमित चौधरी अपनी ही बोर्ड के सामने फूट-फूटकर रोने लगे। अपने वार्ड की समस्याओं की लगातार अनदेखी से आहत पार्षद ने सदन में जमकर हंगामा किया और अधिकारियों पर उदासीनता का आरोप लगाया।

 

अमित चौधरी ने भारी मन से कहा कि वह कई बार क्षेत्र की जनसमस्याओं को सदन में उठा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि “मेयर प्रतिनिधि मेरा वार्ड चला रहे हैं” और निर्वाचित प्रतिनिधि होने के बावजूद उनकी बात नहीं सुनी जा रही। रोते हुए अमित चौधरी ने सदन की कार्यवाही बीच में ही छोड़ दी और बाहर चले गए। इस घटना के बाद सदन में सन्नाटा पसर गया और अन्य पार्षदों ने भी विकास कार्यों में भेदभाव को लेकर नाराजगी जाहिर की।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.