डिबाई: यूजीसी एक्ट 2026 के विरोध में सवर्ण समाज का हुंकार, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के केंद्र सरकार द्वारा लाए गए यूजीसी एक्ट 2026 के विरोध में मंगलवार को डिबाई तहसील परिसर में सवर्ण समाज के लोगों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के केंद्र सरकार द्वारा लाए गए यूजीसी एक्ट 2026 के विरोध में मंगलवार को डिबाई तहसील परिसर में सवर्ण समाज के लोगों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (मेरठ मंडल) के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह राघव और सेवानिवृत्त फौजी जगदीश चौहान के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में एकत्रित हुए लोगों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और एसडीएम डॉ. मनीष कुमार को महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।

 

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि नया यूजीसी कानून छात्र-छात्राओं के बीच जातिवाद और वैमनस्यता की खाई को गहरा करेगा। ज्ञापन में कहा गया कि एक ओर सरकार ‘एक रहोगे तो सेफ रहोगे’ का नारा देती है, वहीं दूसरी ओर ऐसे कानून लाकर समाज को बांटने की साजिश रची जा रही है। ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने कहा कि यह कानून सामान्य वर्ग के मेधावी छात्रों के भविष्य के लिए खतरा है और इससे झूठे मुकदमों व अत्याचार को बढ़ावा मिलेगा।

मंडल अध्यक्ष ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि देशभर में हो रहे विरोध प्रदर्शन और भाजपा नेताओं के इस्तीफे इस कानून के प्रति जनता के आक्रोश का प्रमाण हैं। यदि सरकार ने अविलंब इस कानून को वापस नहीं लिया, तो क्षत्रिय महासभा सवर्ण समाज के साथ मिलकर जनपद और प्रदेश स्तर पर उग्र आंदोलन को विवश होगी। इस अवसर पर आरवेश सिंह, निर्मल सिंह, सत्य प्रकाश शर्मा, प्रदीप दुबे और पंकज चौहान सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.