मैं कार्यकर्ता हूं और वे मेरे भी बॉस हैं पीएम मोदी ने नितिन नबीन को लेकर दिया बड़ा बयान

ब्यूरो रिपोर्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर अपनी सादगी और पार्टी के प्रति अटूट निष्ठा से सभी का दिल जीत लिया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर अपनी सादगी और पार्टी के प्रति अटूट निष्ठा से सभी का दिल जीत लिया है। एक हालिया संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक ढांचे का सम्मान करते हुए वरिष्ठ नेता नितिन नबीन को लेकर बेहद महत्वपूर्ण टिप्पणी की।

अध्यक्ष के प्रति सम्मान वे मेरे भी बॉस हैं प्रधानमंत्री मोदी ने सार्वजनिक रूप से कहा, मैं एक कार्यकर्ता हूं और वो मेरे भी बॉस हैं। अब माननीय नितिन नबीन जी हम सभी के अध्यक्ष हैं। पीएम मोदी का यह बयान इस बात को रेखांकित करता है कि भाजपा में व्यक्ति से बड़ा संगठन होता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संवैधानिक रूप से वे देश के प्रधानमंत्री जरूर हैं, लेकिन पार्टी के भीतर वे एक अनुशासित कार्यकर्ता की तरह अपने अध्यक्ष के निर्देशों का सम्मान करते हैं।

कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार प्रधानमंत्री के इस बयान के बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में उनकी जमकर तारीफ हो रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पीएम मोदी ने इस एक वाक्य से करोड़ों कार्यकर्ताओं को यह संदेश दिया है कि पद चाहे जो भी हो, संगठन की गरिमा और मर्यादा सर्वोपरि है।

नितिन नबीन, जिन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, उनके लिए प्रधानमंत्री की यह स्वीकारोक्ति न केवल उनके कद को बढ़ाती है, बल्कि पार्टी के भीतर अनुशासन की एक नई मिसाल भी पेश करती है।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.