संतकबीरनगर
संतकबीरनगर जनपद की एसओजी और थाना बखिरा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक ऐसे अंतर्जनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

संतकबीरनगर जनपद की एसओजी और थाना बखिरा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक ऐसे अंतर्जनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। जिसका सरगना अपनी शादी को “भव्य” बनाने के लिए चोरियां कर रहा था। पुलिस ने गिरोह के सरगना बलजीत यादव सहित 5 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 30 लाख रुपये मूल्य के हीरे-सोने के आभूषण, भारी मात्रा में नकदी और अवैध हथियार बरामद हुए हैं।
फरवरी में थी शादी, पत्नी को देने थे कीमती तोहफे
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गिरोह का मास्टरमाइंड बलजीत यादव अपनी लग्जरी जीवनशैली का शौकीन है। उसकी शादी आगामी फरवरी माह में तय थी। अपनी शादी के खर्चों को पूरा करने और होने वाली पत्नी को महंगे गहने उपहार में देने के लिए उसने यह गिरोह बनाया था। बलजीत अपने साथियों के साथ मिलकर गोरखपुर, संतकबीरनगर और कुशीनगर जैसे जनपदों में बंद मकानों की रेकी कर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।
तीन बड़ी वारदातों का हुआ खुलासा
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने हाल ही में तीन बड़ी चोरियां की थीं। पुलिस ने उनके कब्जे से सामान बरामद किया है:
हीरे जड़ित जेवरात, सोने का ब्रेसलेट, अंगूठियां, लॉकेट और गला हुआ सोना (कुल कीमत ~30 लाख) नकदी 75,200 रुपये और एक 12 बोर का देसी तमंचा और जिंदा कारतूस।
महाराष्ट्र का सुनार भी गिरफ्तार
हैरानी की बात यह है कि चोरी के सोने को ठिकाने लगाने के लिए गिरोह ने महाराष्ट्र के एक सुनार फारुख मोहम्मद से संपर्क कर रखा था, जो वर्तमान में सहजनवा (गोरखपुर) में रहकर सोना गलाने का काम करता था। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण बलजीत यादव (सरगना) निवासी गीडा, गोरखपुर,प्रिंस मिश्रा निवासी हरपुर बुदहट, गोरखपुर,महेन्द्र कुशवाहा निवासी रामकोला, कुशीनगर,रवि निषाद निवासी गीडा, गोरखपुर,फारुख मोहम्मद पुत्र मोहमद गुलाम शिक्लगार (निवासी दवलेश्वर, थाना विटा, जिला सांगली, महाराष्ट्र) शामिल हैं।
इस गिरोह को पकड़ने में तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज की अहम भूमिका रही। सफलता पाने वाली टीम में एसओजी प्रभारी अजय कुमार सिंह, सर्विलांस प्रभारी अभिमन्यु सिंह और बखिरा थाना प्रभारी सतीश कुमार सिंह शामिल रहे। एसपी ने पूरी टीम को इस सराहनीय कार्य के लिए पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
हजरतगंज कोतवाली पहुंचीं नेहा सिंह राठौर: ‘चौकीदरवा कायर बा’ गाने को लेकर दर्ज कराया बयानhttps://t.co/jFrh0C0QHD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 19, 2026





















