सिद्धार्थनगर: SSP ने ग्राम प्रहरियों के साथ की गोष्ठी कहा- पुलिस और जनता के बीच की सबसे मजबूत कड़ी हैं चौकीदार

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में बेहतर कानून-व्यवस्था और सूचना तंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने आज पुलिस लाइन में ग्राम प्रहरियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में बेहतर कानून-व्यवस्था और सूचना तंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने आज पुलिस लाइन में ग्राम प्रहरियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान साइबर अपराध से निपटने और ग्रामीण क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

चौकीदारों को मिला ‘सतर्कता’ का मंत्र

गोष्ठी को संबोधित करते हुए SSP डॉ. अभिषेक महाजन ने कहा कि ग्राम प्रहरी पुलिस और जनता के बीच समन्वय स्थापित करने वाले सबसे महत्वपूर्ण अंग हैं। गांव की शांति व्यवस्था में उनकी भूमिका की सराहना करते हुए उन्होंने प्रहरियों को  निर्देश दिए की सतत निगरानी अपने-अपने क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखें।बाहरी व्यक्तियों की सूचना गांव में आने वाले किसी भी अपरिचित या संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी तत्काल थाने को दें।साइबर अपराध के प्रति जागरूकता: ग्रामीणों को ऑनलाइन धोखाधड़ी और साइबर ठगी से बचने के लिए जागरूक करें किसी भी आपराधिक घटना या कानून-व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति में बिना देर किए पुलिस को सूचित करें।

समस्याओं का सुना और किया समाधान

बैठक के दौरान डॉ. अभिषेक महाजन ने केवल निर्देश ही नहीं दिए, बल्कि ग्राम प्रहरियों से सीधा संवाद कर उनकी व्यक्तिगत और विभागीय समस्याओं को भी सुना। उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि चौकीदारों की समस्याओं का समयबद्ध और उचित निस्तारण किया जाए ताकि वे बिना किसी मानसिक दबाव के अपना कर्तव्य निभा सकें।

सुरक्षा व्यवस्था में ग्रामीण सूचना तंत्र अहम

अधिकारियों का मानना है कि आधुनिक तकनीक के साथ-साथ पारंपरिक ‘ग्राम प्रहरी’ व्यवस्था आज भी अपराध रोकने में उतनी ही कारगर है। गोष्ठी का उद्देश्य इसी सूचना तंत्र को और अधिक सक्रिय बनाना था ताकि जनपद के सुदूर गांवों तक पुलिस की पहुंच बनी रहे।

 

Voice Of News 24

 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]