नरोरा: बाबा महाकाल की भव्य पालकी शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, राज्यसभा सांसद उमेश नाथ महाराज ने की आरती

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के डिबाई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नरोरा में सोमवार को बाबा महाकाल की पालकी शोभायात्रा पूरी भव्यता और धार्मिक उत्साह के साथ निकाली गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के डिबाई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नरोरा में सोमवार को बाबा महाकाल की पालकी शोभायात्रा पूरी भव्यता और धार्मिक उत्साह के साथ निकाली गई। इस आध्यात्मिक आयोजन के मुख्य अतिथि पीठाधीश्वर श्री देव वाल्मीकि धाम (उज्जैन) एवं राज्यसभा सांसद उमेश नाथ महाराज रहे। उन्होंने विधि-विधान से बाबा महाकाल का पूजन कर आरती उतारी और शोभायात्रा का शुभारंभ किया।

काल भैरव मंदिर में हुआ छप्पन भोग और हवन शोभायात्रा से पूर्व गांधी घाट स्थित काल भैरव मंदिर में विद्वान पंडितों के मंत्रोच्चारण के साथ विशेष हवन-पूजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर विश्व कल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में बाबा महाकाल को छप्पन भोग अर्पित किया गया, जिसके दर्शन के लिए सैकड़ों श्रद्धालु उमड़ पड़े।

पुष्प वर्षा से हुआ पालकी का स्वागत ढोल-नगाड़ों और डीजे की गूंज के बीच निकली इस शोभायात्रा में मां काली के स्वरूप और विभिन्न झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा काल भैरव मंदिर से प्रारंभ होकर दीनदयाल चौक, तिकोना पार्क और नरोरा थाना गेट होते हुए नरवर घाट पर संपन्न हुई। रास्ते भर भक्तों ने पुष्प वर्षा कर पालकी का स्वागत किया और उदय प्रभात गेस्ट हाउस पर प्रसाद वितरण भी किया गया।

भंडारे का होगा आयोजन आयोजक

भीकम सिंह ने बताया कि यह परंपरा प्रतिवर्ष निभाई जाती है। इसी क्रम में मंगलवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से नरोरा पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। इस मौके पर भारी संख्या में शिव भक्त और क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.